Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिग्विजय ने की लालू की प्रशंसा, गरीबों और वंचितों का रहनुमा बताया

Advertiesment
Digvijay Singh
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की प्रशंसा करते हुए आज कहा कि उन्होंने बिहार में सामाजिक क्रांति लाकर गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों को सम्मान देने का काम किया है।
सिंह ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि यादव ने बिहार में सामाजिक क्रांति लाकर गरीब, पिछड़े व वंचित वर्गों को जो सम्मान दिया, वह महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद उनको श्रेय जाता है। यादव को बिना कारण जेल में डाला हुआ है जबकि उनका कोई प्रमाणित अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि वे यादव के प्रशंसक हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पटाखों के विस्फोट से मकान गिरा, पति-पत्नी और बच्चे की मौत, 2 बच्चे घायल