Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्विजय ने बताए मध्यप्रदेश भाजपा के दो सीएम उम्मीदवारों के नाम

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज पहले अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष करें तय

हमें फॉलो करें दिग्विजय ने बताए मध्यप्रदेश भाजपा के दो सीएम उम्मीदवारों के नाम

विशेष प्रतिनिधि

, सोमवार, 19 जुलाई 2021 (13:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार अपने ट्वीट के जरिए भाजपा पर निशाना साधते रहते है। इस बीच दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट से मध्यप्रदेश का सियासी पारा अचानक से चढ़ गया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि “अब मध्यप्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए है। मोदी जी के उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल और संघ के उम्मीदवार बीडी शर्मा। बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। 

इससे पहले रविवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर दावा किया था कि भाजपा अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रही है और मध्यप्रदेश भाजपा में अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई है। 
 
वहीं दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “दिग्विजय सिंह जी आजकल भाजपा की कुछ ज्यादा ही चिंता कर रहे हैं जबकि उन्हें कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत है। कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं तय कर पा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चलाना पड़ रहा है। इसकी फिक्र करने के बजाय दिग्विजय मप्र में भाजपा के मुख्यमंत्री को लेकर परेशान है। मैं जानता हूं कि वे किसके कहने पर सोशल मीडिया पर  कैंपेन चला रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ी, सीतापुर जेल में बंद हैं सपा सांसद