Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्विजय सिंह के वायरल वीडियो की NIA करें जांच,क्लब हॉउस चैट पर भाजपा हमलावर

हमें फॉलो करें दिग्विजय सिंह के वायरल वीडियो की NIA  करें जांच,क्लब हॉउस चैट पर भाजपा हमलावर
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 12 जून 2021 (12:48 IST)
भोपाल। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। भाजपा की ओर से जारी एक कथित क्लब हॉउस चैट में दिग्विजय सिंह जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले का  विरोध करते हुए दिखाई दे रहे है। इसके साथ दिग्विजय सिंह चैट में यह भी कह रहे है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा।  
 
वहीं मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर मांग की है कि दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की जांच NIA को करनी चाहिए। कांग्रेस की क्लब हॉउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार का होना और दिग्विजय सिंह द्वारा सत्ता में आने पर धारा 370 को वापस लाने की बात करना देश विरोधी षडयंत्र है। क्या कांग्रेस का नेतृत्व दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत है?
 
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि कश्मीर भारत का मुकुटमणी है,अभिन्न अंग है,ये कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा-370 लगाने का पाप किया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी,भाजपा सरकार ने धारा-370 हटा दी, अब देश में दो विधान, दो निशान नहीं हैं। लेकिन अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उनके नेता दिग्विजय कहते हैं धारा 370 हटाने पर पुर्विचार किया जाएगा? क्या पुनर्विचार करेगी कांग्रेस ?, क्या फिर धारा-370 थोप के अलगाववाद को हवा देगी?
 
आतंकवाद को प्रश्रय देगी, कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ। यह कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता है। जो पाकिस्तान कहता है वही कांग्रेस कहती है। सोनिया जी जवाब दो, देश आपसे जवाब चाहता है।
 
वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर राहुल गांधी से जवाब मांगा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कश्मीर में अनुच्छेद -370 हटाकर देश को दो विधान-दो निशान वाली कांग्रेस की अलगाववादी नीति से वर्षों बाद आजादी दिलाई है। टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक पाकपरस्त दिग्विजय सिंह के धारा-370 हटाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कहने से कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा फिर बेनकाब हो गया है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी देश की जनता को को जवाब दें कि क्या वह अपने 'राजनीतिक गुरु' की बात से सहमत हैं ?
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona India Update: रिकवरी दर बढ़कर 95 फीसदी के पार, 5वें दिन भी 1 लाख से कम नए कोरोना मरीज