Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर जारी है मंथन, बड़े विभागों पर टिकी नजर

हमें फॉलो करें डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर जारी है मंथन, बड़े विभागों पर टिकी नजर
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (12:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। विभागों के बंटवारों को लेकर लगातार मंथन का दौर चल रहा है। मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को संगठन के नेताओं के साथ भी मंथन किया। गौरतलब है कि 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में कुल मंत्रियों के साथ 30 हो गई है, जिसमें दो डिप्टी सीएम भी शामिल है।   

मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे से पहले मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथियों के साथ उनकी पंसदीदा कामकाज के बारे में पूछा। मंगलवार को मंत्रालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक में भी मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे पर चर्चा हुई थी जिसके बाद अब अनुमान जताया जा रहा है कि मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा जल्द हो जाएगा।

दिग्गज मंत्रियों को मिलेंगे कौन से विभाग?- डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में दिग्गज मंत्रियों को कौन से विभाग मिलेंगे इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा के साथ का कैबिनेट मंत्री बनाए गए कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह और राव उदय प्रताप सिंह को किन विभागों की जिम्मेदारी दी जाती है, यह सियासी गलियारों में चर्चा के केंद्र में है। प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण विभाग गृह मंत्रालय, वित्त, राजस्व, नगरीय प्रशासन के साथ शिक्षा और महिला बाल विकास की जिम्मेदारी किन मंत्रियों को दी जाती है उस पर निगाहें टिकी है। आने वाले समय में  लोकसभा चुनावों को देखते हुए मोहन कैबिनेट के मंत्रियों पर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना भी एक चुनौती है।

कैसा है डॉ. मोहन यादव का मंत्रिमंडल?
कैबिनेट मंत्री-
कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, विजय शाह, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सांरग, नारायण सिंह कुशवाह, एंदल सिंह कंसाना, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, निर्मला भूरिया  इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण पवार।
राज्यमंत्री –राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में कोरोनावायरस के 702 नए मामले, 6 मरीजों की मौत