Publish Date: Tue, 07 Dec 2021 (14:13 IST)
Updated Date: Tue, 07 Dec 2021 (14:23 IST)
पृथ्वीपुर। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर डीएसपी संतोष पटेल ने अपनी शादी में सादगी की मिसाल पेश की। वे लग्जरी कार की जगह साइकिल पर दुल्हन को अपने गांव लाएं। अब सोशल मीडिया पर डीएसपी साहब का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डीएसपी खुद साइकिल चला रहे थे और साइकिल पर दुल्हन आगे बैठी हुईं थी। इसके बाद यह शादी सोशल मीडिया पर भी छाईं हुई है। इतना ही नहीं डीएसपी संतोष पटेल में पूरे बुंदेली दूल्हे की झलक दिखाई दे रही थी।
पृथ्वीपुर डीएसपी पटेल की शादी छतरपुर जिले की ग्राम घरावन में जागेश्वर पटेल की बेटी रोशनी के साथ 29 नवंबर को हुई थी। शादी में बुंदेली परंपराओं का खासा ध्यान रखा गया।
दूल्हे ने सिर पर खजूर के पेड़ के पत्तों का मुकुट, भारतीय परिधान पहना था तो दुल्हन ने सीधे पल्ले की चुनरी को पहन रखी थी। दूल्हा-दुल्हन को लाने ले जाने में पालकी का ही प्रयोग किया गया।