Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जबलपुर में फूड इंस्पेक्टर निकला काली कमाई का कुबेर,आय से 600% से ज्यादा संपत्ति का खुलासा

हमें फॉलो करें जबलपुर में फूड इंस्पेक्टर निकला काली कमाई का कुबेर,आय से 600% से ज्यादा संपत्ति का खुलासा

विशेष प्रतिनिधि

, शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (18:30 IST)
मध्यप्रदेश में चुनावी साल में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का एक के बाद एक खुलासा होता जा रहा है। शुक्रवरार को ईओडब्ल्यू ने सागर में पदस्थ फूड एंड ड्रग के अधिकारी अमरीश दुबे के ठिकानों पर छापा मारा। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार सुबह खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे के जबलपुर, सागर एवं नरसिंहपुर स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान EOW को अमरीश दुबे के पास स आय से 600 गुना अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ।

खाद्य एवं औषधि अधिकारी अमरीश दूबे के पास जबलपुर में 90 लाख का आलीशान ट्रिप्लेक्स होने के साथ शुगर मिल में 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज़ मिले हैं। इसके साथ जबलपुर के शताब्दीपुरम में 2400 स्क्वायरफीट का 65 लाख क़ीमत का प्लॉट मिला है। इसके साथ ही टीम को नरसिंहपुर में दो प्लॉट, एक बैंक लॉकर की जानकारी भी मिली। निरीक्षक अमरीश दुबे के जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में कई संपत्तियां होने का खुलासा हुआ है। वहीं अमरीश दुबे के जबलपुर स्थित घर आलीशान सुख-सुविधाओं का साज़ो-सामान भी मिला है।

खाद्य एवं औषधि अधिकारी अमरीश दूबे की 2008 में नियुक्ति हुई थी। उसके बाद 2011 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ज़िम्मेदारी उन्हें मिली थी। अमरीश दुबे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे हैं, फिलहाल सागर में पोस्टेड हैं। दरअसल, आय से अधिक संपत्ति होने की खबर पर ईओडब्ल्यू ने रेड मारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BRS ने NDA सरकार को बताया तेलंगाना विरोधी, PM मोदी के दौरे का करेगी बहिष्कार