Publish Date: Sat, 28 May 2016 (13:18 IST)
Updated Date: Sat, 28 May 2016 (15:28 IST)
-कीर्ति राजेश चौरसिया
मध्यप्रदेश के सिवनी शहर के कोतवाली क्षेत्र में हाल ही में कुछ किन्नरों ने मिलकर एक युवक को निर्वस्त्र कर चप्पलों से बुरी तरह पीटा। दरअसल, यह युवक किन्नर बनकर लोगों से पैसे उगा रहा था। इसी बीच, इस पूरे मामले की जानकारी असली किन्नरों को लग गई।
इसी बीच, किन्नर बबली गुरु अपने साथी किन्नरों के साथ वहां पहुंची और नकली किन्नर को दबोच लिया। उसे किन्नरों ने निर्वस्त्र कर चप्पलों से बुरी तरह पीटा। हालांकि बाद में लोगों के कहने पर उसे छोड़ दिया।
गौरतलब है कि किन्नरों के अपने इलाके होते हैं और यह समूहों में रहते हैं। हर शहर का इनका एक बॉस किन्नर होता है, जिसको ये अपना गुरु मानते हैं। इनके इलाके में कोई और आकर काम नहीं कर सकता। इनके अपने अलग नियम और कायदे होते हैं।