Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में पुत्र ने पिता की कर दी हत्या

हमें फॉलो करें पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में पुत्र ने पिता की कर दी हत्या
, गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (22:30 IST)
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में अपने 70 वर्षीय पिता की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घटना बड़वारा थाना क्षेत्र के कचारी गांव में मंगलवार रात की है।
 
बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने कहा कि लक्ष्मण कुम्हार (25) सोमवार को मुंबई से गांव पहुंचा। उसे शक था कि उसके पिता के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। विवाद के बाद उसने अपने पिता नंदीलाल पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए।
 
अधिकारी ने कहा कि नंदीलाल को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र, फिर कटनी के जिला अस्पताल और बाद में जबलपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां बुधवार रात को उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मुंबई भागने की कोशिश कर रहे कुम्हार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फांसी के 7 साल बाद आतंकी याकूब मेमन की कब्र को लेकर क्यों छिड़ा विवाद, शिवसेना और BJP आई आमने सामने