Publish Date: Mon, 06 May 2019 (17:05 IST)
Updated Date: Mon, 06 May 2019 (17:09 IST)
हरसूद (खंडवा)। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और हरसूद से भारतीय जनता पार्टी विधायक विजय शाह पर कांग्रेस के एक नेता की एक शिकायत पर आशापुर पुलिस चौकी ने जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि सोमवार को आशापुर में मतदान करने के बाद शाह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। इसी दौरान शाह ने कांग्रेस नेता बसंत पंवार को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाह पर धारा 323, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। बैतूल संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाली हरसूद विधानसभा में सोमवार को मतदान हो रहा है। (वार्ता)