Publish Date: Fri, 27 Apr 2018 (11:20 IST)
Updated Date: Fri, 27 Apr 2018 (11:23 IST)
फाइल फोटो
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड स्थित एक तेल फैक्ट्री में आज आग लग गई। लगभग 6 घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया हैं।
दमकल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अल सुबह आग की सूचना पर तीन दमकल दल मौके के लिए रवाना किए गए। लगभग 30 टैंकर पानी और चार सौ लीटर फाम की मदद से आग पर काबू पाया गया हैं। तेल निर्माण इकाई होने से कुछ कुछ देर में भंडारित तेल में विस्फोट हो रहे थे। जिसकी वजह से आग पर नियंत्रण पाने में खासी मसक्कत करनी पड़ी।
सूत्रों ने बताया कि आगजनी पर नियंत्रण के पूर्व एहतियातन प्रभावित चिन्हित क्षेत्र कि विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। (वार्ता)