Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देखें मध्यप्रदेश की बाढ़ की भयावहता को बयां करती 10 तस्वीरें..

Advertiesment
Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हालात बेहद खराब हैं। 12 जिलों में पानी ने भारी तबाही मचाई है। 28-29 अगस्त को हुई बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। नर्मदा नदी उफान पर है। नर्मदा ने साल 1999 की बाढ़ के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सेना के हेलीकॉप्टर ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात कर बाढ़ के हालातों की जानकारी दी। उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। देखें तस्वीरें, कैसे जलमग्न हुआ प्रदेश का पूर्वी हिस्सा...
webdunia
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यप्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया।
webdunia
मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हालात बेहद खराब हैं।
webdunia
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी नागरिक धैर्य बनाए रखें, हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे।
webdunia
प्रशासन पूरी तत्परता एवं सजगता से बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास में लगा है।
webdunia
होशंगाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है।
webdunia
सेना के जवानों द्वारा जसलपुर समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
webdunia
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात कर बाढ़ के हालातों की जानकारी दी।
webdunia
इंदिरा सागर बांध का पानी तेजी से ओंकारेश्वर बांध में आने के कारण इस सीजन में पहली बार बांध के 23 में से 21 गेट खोले गए।
webdunia
ओंकारेश्वर में सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। घाटों तक लोगों की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NEET- JEE की परीक्षा की बजाय PM मोदी ने की खिलौने पर चर्चा : राहुल गांधी