Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेशी प्रेमी जोड़े ने रचाई भारतीय रीति-रिवाज से शादी (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Foreign couple

कीर्ति राजेश चौरसिया

, सोमवार, 3 अक्टूबर 2016 (22:42 IST)
भारतीय संस्कृति विदेशियों को खूब लुभाती है। ऐसे ही एक विदेशी युगल प्रेमी जोड़ा खजुराहो में भारतीय रीति-रिवाज से सात फेरों के बंधन में बंधा। इटली के मस्सिमो (दूल्हा) और एलेओनोरा (दुल्हन) यह विदेशी प्रेमी युगल इटली के अंकोना शहर का है जो 2 अक्टूबर खजुराहो पहुंचा था। 
इस जोड़े ने खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर में हिन्दू रीती-रिवाजों से शादी रचाई है। इस प्रोग्राम में दूल्हा पक्ष की ओर से पथ प्रदर्शक रामेश्वर गुप्ता और दुल्हन पक्ष की ओर से नफीस खान ने अपनी भूमिका और रस्म अदाएगी की।
 
दुनिया भर के देशों से भारत के खजुराहो आकर शादी रचाना अब फैशन-सा बन गया है। विदेशी यहां आकर गुड्डे-गुड़ियों-सा खेल करते और शादी रचाकर चले जाते हैं। जबकि कई जोड़े पहले से शादीशुदा और बच्चों वाले होते हैं तो कइयों के पहले भी कई शादियां हो चुकी होती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोढा समिति ने बैंकों से बीसीसीआई का वित्तीय भुगतान रोकने को कहा