Publish Date: Thu, 07 Nov 2024 (17:45 IST)
Updated Date: Thu, 07 Nov 2024 (17:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधनी उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस का साथ छोड़कर एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए है। गुरुवार को बुधनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान दीपक जोश ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंहं के सामने दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दिलचस्प बात यह है कि दीपक जोशी चार दिन पहले ही बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में चुनावी जनसभा की थी।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल- पिछले साल मध्यप्रदेशस विधानसभा चुनाव के समय 22 जुलाई 2023 को दीपक जोशी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। खास बात यह थी कि कांग्रेस में शामिल होने के साथ दीपक जोशी ने बुधनी से तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी से चुनाव लड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि शिवराज सिंहं चौहान और उन्होंने समकालीन राजनीति में काम किया है और वह उनके दांवपेंच को अच्छी तरह जानते है और कार्यकर्ताओं और जनता के दम पर उनको चुनाव में हराएंगे। हलांकि कांग्रेस ने दीपक जोशी को टिकट नहीं दिया था।
दीपक जोशी ने भाजपा छोड़ने का कारण बताते हुए कहा था कि कि पिता को सम्मान नहीं मिलने के कारण व्यथित होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। दीपक जोशी ने कहा था कि उनकी पिता ने उनको विरासत में ईमानदारी थी लेकिन जिस प्रकार से पिछले कुछ समय से संगठन और सरकार में भ्रष्टाचार और बंदरबांट का मामला चल रहा है उससे दुखी होकर वह पार्टी छोड़ने का निर्णय ले रहे है। उन्होंने कहा कि पिता के सम्मान के लिए वह पिछले ढाई सालों से आवाज उठा रहे थे लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी एक नहीं सुनी।
विकास सिंह
Publish Date: Thu, 07 Nov 2024 (17:45 IST)
Updated Date: Thu, 07 Nov 2024 (17:56 IST)