Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड चुनाव में गेमचेंजर महिला वोटर्स को साधने चुनावी लॉलीपाप, 25 से 30 हजार रुपए तक देने का वादा

हमें फॉलो करें झारखंड चुनाव में गेमचेंजर महिला वोटर्स को साधने चुनावी लॉलीपाप, 25 से 30 हजार रुपए तक देने का वादा

विकास सिंह

, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (14:21 IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड में इस बार सियासी लड़ाई बेहद रोचक और कड़ी नजर आ रही है राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी जेएममएम सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, वहीं भाजपा पांच साल बाद सत्ता में वापस करने के लिए पीएम मोदी के चेहरे और महिला वोटर्स पर खासा फोकस कर रही है।
 
झारखंड में महिला वोटर्स गेमचेंजर?- झारखंड विधानसभा चुनाव में महिला वोटर गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 2.6 करोड़ है। इनमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। वहीं झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों में से 29 विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है, उनमे से 27 विधानसभा सीटें आदिवासी समुदाय के लिए रिजर्व हैं। यानी उन सीटों पर आदिवासी समुदाय से ही उम्मीदवार हो सकते हैं।
 ALSO READ: Jharkhand Assembly Election 2024 date announced : झारखंड में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 को काउंटिंग
ऐसे में आदिवासी महिलाओं का साधने के लिए मुफ्त का दांव सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने मईया सम्मान योजना लाकर और भाजपा ने गोगो दीदी योजना लाने का वादा कर चल दिया है। है। झारखंड में इस बार चुनाव में महिला वोटर्स पर सभी पार्टियों का बड़ा फोकस है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, ऐसे में विधानसभा चुनाव में भी महिला वोटर्स के बड़ी संख्या में वोट करने का अनुमान है। महिला वोटर्स की बड़ी संख्या और विधानसभा चुनाव में उनका रूख यह तय करेगा कि झारखंड में अगली सरकार किसकी होगी।  ।
 
पिछले साल हुए मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जिस लाड़ली बहना योजना के बल पर सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की थी वहीं कार्ड अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड विधानसभा में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए खेला है। दरअसल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा हाईकमान ने झारखंड का चुनावी प्रभारी बनाया है।
 
webdunia

चुनाव की तारीखों के एलान से पहले सोरेन सरकार का मास्टर स्ट्रोक-झारखंड विधानसभा चुनाव में महिला वोटर्स की बड़ी भूमिका को देखते हुए सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम के मुखिया हेमंत सोरेन ने मास्टर स्ट्रोक चलते हुए मैया सम्मान योजना के तहत हर महिला को ढ़ाई हजार रूपए देने का एलान कर दिया। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले हेमंत सोरेन सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक में मइयां सम्मान योजना की राशि में इजाफा कर दिया गया मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत मिलने वाली 1000 रुपये की राशि बढ़ाकर अब 2500 रुपए कर दी गई।

सोरेन सरकार का दावा है कि योजना के तहत राज्य की 18 से 50 साल की करीब 50 लाख महिलाओं को योजना के तहत राशि दी जा रही है और दिसंबर महीने से उन्हें बढ़ी हुई राशि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. अब उन्हें पूरे साल में कुल 12 हजार रुपये के बदले 30 हजार रुपये दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ 53 लाख महिलाओं को होने वाला है। वहीं चुनाव में इस योजना को भुनाने के लिए सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिला सम्मान यात्रा  भी निकाली गई।
 
गोगो दीदी योजना से सहारे भाजपा-वहीं राज्य में सरकार में वापसी की कोशिश में जुटी भाजपा ने 'मंईयां सम्मान योजना' के जवाब में 'गोगो दीदी योजना' लाने का ऐलान किया है, जिसके तहत राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर प्रतिमाह महिलाओं को 2,100 रुपए की राशि देने का वादा किया गया है। गोगो दीदी योजना का अर्थ है मां और दीदी योजना है। झारखंड़ के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते है कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश में है वहां लाड़ली बहना योजना चल रही है, हमारी सरकार महाराष्ट्र में है तो वहां भी लाड़की बहीण योजना चल रही है, हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में है तो वहां भी महतारी वंदन योजना के तहत बहनों को राशि दी जा रही है। ओडिशा में अभी-अभी सरकार बनी है और वहां भी बहनों के खातों में पैसा डालना शुरू कर दिया गया है। वहीं झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर बहनों के खाते में गोगो दीदी योजना बनाकर 2100 रुपए डाले जाएंगे।
 
वहीं हेमंत सरकार के मईया सम्मान योजना पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान कहते  है कि झारखंड सरकार केवल चुनाव के नजदीक आते ही बहनों को टुकड़ों में पैसा दे रही है। जनता सब समझती और जानती है, इसका जवाब अब चुनाव में जनता ही देगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: मनोज जरांगे पाटिल बन सकते हैं बड़ा फैक्टर?