Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए के हमले में बुरी तरह जख्मी बच्ची ने तोड़ा दम

हमें फॉलो करें रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए के हमले में बुरी तरह जख्मी बच्ची ने तोड़ा दम
, शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (12:45 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। तेंदुए के हमले में यहां 8 दिन पहले बुरी तरह जख्मी एक वर्षीय बच्ची ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। शहर के एक अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पारमार्थिक क्षेत्र के चोइथराम हॉस्पिटल के उपनिदेशक (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. अमित भट्ट ने बताया कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद भूमिका (1 वर्ष) की जान नहीं बचाई जा सकी। तेंदुए के हमले की शिकार बच्ची के शरीर पर कई गंभीर जख्म थे। उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि नजदीकी जंगल से भटककर 11 मार्च को तेंदुआ यहां लिम्बोदी के रिहायशी इलाके में घुस गया था। इस जंगली जानवर ने 1 वर्षीय बच्ची समेत 5 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश कर पकड़ा गया था। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

SBI का डिजिटल लेनदेन 67 प्रतिशत के उच्चस्तर पर, योनो के पंजीकृत प्रयोगकर्ता 3.5 करोड़