Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

16 घंटे बाद 140 फुट गहरे बोरवेल से निकाले गए मासूम की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें 16 घंटे बाद 140 फुट गहरे बोरवेल से निकाले गए मासूम की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 29 दिसंबर 2024 (12:03 IST)
guna news in hindi : मध्य प्रदेश के गुना जिले में 140 फुट गहरे बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय सुमित को बचाव एंजेसियों ने 16 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाल लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। सुमित शनिवार को पतंग उड़ाते उड़ाते बोरवेल में गिर गया था। ALSO READ: पतंग उड़ाते हुए बोरवेल में गिरा 10 साल का मासूम, 16 घंटे में बाहर निकाला
 
गुना जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर पिपलिया गांव में शाम करीब पांच बजे सुमित मीणा बोरवेल में गिर गया था। सुमित के परिवार के सदस्य तब घबरा गए जब उन्होंने उसे काफी देर तक नहीं देखा। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि जब उसकी तलाश की गई तो पता चला कि वह बोरवेल में गिर गया है। भोपाल से शनिवार शाम पहुंची राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम बचाव अभियान का नेतृत्व किया।
 
गुना ASP मान सिंह ठाकुर ने कहा था कि कल 10 वर्षीय सुमित पतंग उड़ाते-उड़ाते अपने ही खेत के बोरवेल में गिर गया। हम कल से बचाव अभियान चला रहे थे। आज सुबह 9:30 बजे सुमित को निकाल लिया गया है। गुना के अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
 
गुना के जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया था कि बच्चा करीब 39 फुट की गहराई में फंसा हुआ है। बोरवेल करीब 140 फुट गहरा है। उन्होंने बताया कि बोरवेल में पानी नहीं आया था, इसलिए उसे ढंका नहीं गया था।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विमान में सवार 120 लोगों की मौत