Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर को सायबर सुरक्षा में 'मानद उपाधि'

हमें फॉलो करें इंदौर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर को सायबर सुरक्षा में 'मानद उपाधि'
, रविवार, 17 नवंबर 2019 (21:48 IST)
इंदौर। इंदौर स्थित ओरिएंटल यूनिवर्सिटी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर को सायबर सुरक्षा में 'मानद उपाधि' प्रदान की है। विश्वविद्यालय के कंवोकेशन कार्यक्रम में चांसलर डॉ. ठकराल ने कपूर को यह उपाधि प्रदान की।

ओरिएंटल यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. आरके जैन ने बताया कि संपूर्ण एशिया में वरुण कपूर पहले ऐसे पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें सायबर सुरक्षा के क्षेत्र में 'मानद उपाधि' प्रदान की गई है। इस अवसर पर डॉ. सौम्या कपूर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र, अन्य़ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
webdunia

कपूर द्वारा विगत लगभग एक दशक से सायबर सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतरर कार्य किया जा रहा है। इसमें उनके द्वारा सायबर सुरक्षा प्रशिक्षण, सायबर सुरक्षा जागरूकता, सायबर सुरक्षा शिक्षा, शोध, प्रकाशन एवं देश की विभिन्न पत्रिकाओं में नियमित रूप से लेखन भी शामिल हैं।

सायबर सुरक्षा जागरूकता हेतु कपूर का नाम 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स' में भी सर्वाधिक कार्यशालाएं लेने के लिए दर्ज है। उन्होंने इस क्षेत्र में विभिन्ऩ मुहिम के माध्यम से लगभग 500 से ऊपर कार्यशालाएं देश एवं विदेश में आयोजित की हैं।

कपूर को डॉटा सिक्यूरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (DSCI) अवॉर्ड 2014, इंटरनेशनल इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) अवॉर्ड 2018, फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड 2018 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखनूर में आतंकियों के IED Blast में 1 जवान शहीद, 2 जख्‍मी