Publish Date: Thu, 13 Oct 2022 (18:23 IST)
Updated Date: Thu, 13 Oct 2022 (18:26 IST)
इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा है कि अश्लील वीडियो दिखाकर सेक्स भी करता था और कई बार सेक्स करते हुए वीडियो भी बना लेता था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में पति परेशान करने लगा। वह अश्लील वीडियो दिखाकर सेक्स भी करता था और कई बार सेक्स करते हुए वीडियो भी बना लेता था। महिला ने पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का भी आरोप लगाया है।
महिला के मुताबिक इन सब बातों से परेशान होकर वह अपने मायके चली गई। इसी दौरान यह भी जानकारी मिली कि पति ने पूर्व में भी दो शादियां की थीं। इसके बाद महिला ने पति के घर आने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों में कई बार विवाद भी हुआ।
परेशान होकर पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।