Publish Date: Sat, 13 Feb 2021 (14:58 IST)
Updated Date: Sat, 13 Feb 2021 (15:02 IST)
इंदौर शहर को पांचवी बार देश का सबसे स्वच्छ और प्लाप्तिक मुक्त शहर बनाने के लिए पद्मश्री और स्वच्छता अभियान की ब्रैंड एम्बैसेडर जनक पलटा मगिलिगन ने सत्य साईं विद्या विहार द्वारा आयोजित विशेष ऑनलाइन कार्यशाला में भाग लिया।
उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से सफाई के प्रति जागरूकता और सक्रिय भागीदारी के लिए आव्हान किया। इस आयोजन में 90 छात्रों और 10 स्टाफ सदस्यों ने भाग लेकर संकल्प लिया कि हर बार की तरह इस बार भी इंदौर को नंबर 1 बनाना है। स्वच्छता का पंच लगाना है।
इस दौरान उपस्थित नागरिकों को प्लास्टिक मुक्त जीवन जीने की बात बताई गई। उन्हें जानकारी दी गई कि किस तरह पर्यावरण को बचाना है। उन्होंने बताया कि कैसे अपने जन्मदिन, त्यौहार, पार्टी आदि मौकों पर कचरा न पसरे, इस बात का ध्यान रखना है।
यहां उपस्थित समीर शर्मा कचरा प्रबन्धन के बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश अब इंदौर स्वच्छता मॉडल का अनुसरण कर रहा है। यह जानकारी पुनीता नेहरू ने दी।