Publish Date: Sun, 22 Jan 2023 (09:43 IST)
Updated Date: Sun, 22 Jan 2023 (09:50 IST)
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में चलती बाइक पर 2 युवकों का सिगड़ी जलाकर हाथ सेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देश पुलिस हरकत में आई और उस गाड़ी को सीज कर लिया जिस पर यह कारनामा किया गया था। हालांकि वीडियो बनाने वाले युवक पुलिस की गिरफ्त से फिलहाल दूर है।
वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है तो दूसरा युवक पीछे मुंह पर बैठा है और सिगड़ी पर हाथ ताप रहा है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है और कई युवक वीडियो बनाते भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें बाइक नंबर MP09 ND6420 स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
यातायात थाने के उप निरीक्षक अमित यादव ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हमने लड़कों का पता लगाया मगर वो अभी घर पर नहीं हैं। हमने बाइक को सीज करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ किया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 285, 290 और 279 के तहत केस दर्ज किया है। वीडियो को लेकर आरोपियों के परिजनों को भी फटकार लगाई गई।