Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

Advertiesment
Jain community
बैतूल, (मप्र)। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा संथारा को आत्महत्या निरूपित करने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग को लेकर सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को यहां मौन जुलूस निकाला गया।
 
मौन जुलूस जैन स्थानक कोठीबाजार से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ श्री अमझिरा पार्श्‍वनाथ जैन मंदिर बैतूलगंज पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही शहर में जैन समाज के लोगों के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहे।
 
जुलूस के बाद समाज द्वारा इस संबंध में कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में जैन समाज द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय के संथारा को आत्महत्या निरूपित करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है।
 
जैन समाज के इस बंद को अन्य व्यापारी संघों ने दोपहर एक बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर समर्थन दिया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi