Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में निकला झांकियों का कारवां, रातभर जागा शहर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anant Chaturdasi
इंदौर , बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (08:34 IST)
इंदौर। अनंत चर्तुदशी पर मंगलवार को झांकियों का कारवां इंदौर की सड़कों पर निकल पड़ा, इसे निहारने के लिए ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। मनमोहक झांकियों और करतब दिखाते अखाड़ों ने ऐसा नजारा प्रस्तुत किया कि लोग रातभर सड़कों पर डटे रहे। 
 
webdunia
आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर 30 से ज्यादा झांकियां निकली। इस दौरान लगभग 75 अखाड़ों ने करतब दिखाए। प्रशासन की ओर से चल समारोह के दौरान सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।  
 
webdunia
सबसे पहले शाम 7 बजे खजराना गणेश की झांकी बढ़ी। दूसरे क्रम पर आईडीए की झांकी ने चलना शुरू किया। इनके बीच अखाड़े भी शामिल थे। इसके बाद नगर निगम और नंदानगर सहकारी संस्था की झांकी थी। इसके बाद मिलों की झांकियां थीं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने लिया यह बड़ा फैसला, 7000 भारतीय होंगे प्रभावित