Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, दिखाया विक्ट्री साइन

Advertiesment
हमें फॉलो करें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, दिखाया विक्ट्री साइन

विकास सिंह

, शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (23:28 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए रण सज चुका है। नामांकन के आखिरी दिन आज भाजपा उम्मीदवार के तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने नामांकन दाखिल किया।

पार्टी ने एक चौंकाने वाली रणनीति के तहत पूर्व मंत्री रंजना बघेल से भी नामांकन दाखिल करवाया। इससे पहले भाजपा दफ्तर से नामांकन भरने के लिए निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बड़ी संख्या में सिंधिया समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता भी विधानसभा के लिए रवाना हुए।
webdunia

विधानसभा में सिंधिया के नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री यशोधराराजे सिंधिया, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, माया सिंह, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमले का प्रयास, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा आरोप