Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP Political Crisis : सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में भगदड़, अब तक 21 विधायकों का इस्तीफा

Advertiesment
हमें फॉलो करें MP Political Crisis : सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में भगदड़, अब तक  21 विधायकों का इस्तीफा
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 10 मार्च 2020 (14:31 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम और दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस में भगदड़ के हालात बन गए है। सिंधिया के बाद सिधिंया समर्थक विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला तेज हो गया है। बेंगलुरू में मौजूद सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों समेत 13 विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है।
 
इसके साथ कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए सीनियर कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता लेने वाले बिसाहूलाल सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर अपनी उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
 
वहीं बिसाहूलाल सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिसाहूलाल सिंह के साथ एंदल सिंह कंसाना ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है।
 
वहीं सिंधिया के साथ के बाद उनके समर्थकों का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। भोपाल, इंदौर समेत ग्वालिर चंबल के कई जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री मंत्रियों को हटाने की चिट्ठी राज्यपाल को भेज दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MadhyaPradeshCrisis : BJP में शामिल हुए बिसाहूलाल साहू, बताया कांग्रेस में क्या थी परेशानी