Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दुल्हा, बेड को बनाया मंडप, दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा

हमें फॉलो करें बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दुल्हा, बेड को बनाया मंडप, दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा
, रविवार, 19 फ़रवरी 2023 (15:07 IST)
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में शादी से चार दिन पहले दुल्हन सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। जब दूल्हे को घटना के बारे में पता लगा तो उसने शादी टालने से इनकार कर दिया और तय समय पर बारात लेकर अस्पताल जा पहुंचा। दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहना दिया।
 
शादी की तय तारीख के अनुसार 16 फरवरी को दोनों फेरे लेने वाले थे। लेकिन उसके पहले 13 फरवरी को शिवानी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने एक हाथ और पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया और अस्पताल में आराम करने की सलाह दी। बहरहाल दूल्हे ने तय समय पर शादी करने का फैसला किया।
 
दू्ल्हा परिवार सहित अस्पताल पहुंचा और इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से बात की। दुल्हन को उसकी भाभी ने तैयार किया। उसका मेकअप कर गहने पहनाए गए। बेड को मंडप की तरह सजाया गया।
 
दूल्हे ने पहले दुल्हन को माला पहनाई। शिवानी ने भी एक हाथ से उसे माला पहनाई। इसके बाद राजेंद्र ने शिवानी की मांग भर दी। दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस अवसर पर दूल्हा-दुल्हन के परिवार के साथ ही अस्पताल का स्टाफ और मरीज भी मौजूद थे। 
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संभाजी छत्रपति का दावा, शिवाजी महाराज के समर्थकों को पुणे किले में जाने से रोका