Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खंडवा में 6 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

हमें फॉलो करें खंडवा में 6 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी मदरसा शिक्षक गिरफ्तार
, शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (20:32 IST)
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मदरसे के एक शिक्षक को 6 साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस को यह पता लगाने का निर्देश दिया गया है कि क्या आरोपी ने संस्थान की किसी अन्य लड़की के साथ भी ऐसी हरकत की है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मोघाट पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची द्वारा मदरसे में हुई इस कथित घटना की जानकारी देने के बाद लड़की की मां ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।

इस बीच प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में कहा कि पुलिस को यह पता लगाने का निर्देश दिया गया है कि क्या आरोपी ने संस्थान की किसी अन्य लड़की के साथ भी ऐसी हरकत की है।(भाषा)
सांकेतिक फोटो
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AAP ने जारी किया TRS विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले का 'ऑडियो क्लिप', गृहमंत्री अमित शाह पर साधा निशाना