Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

हमें फॉलो करें UP में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
, सोमवार, 22 अगस्त 2022 (09:05 IST)
अमेठी (उत्‍तर प्रदेश)। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया है। निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने छात्रा को फार्म भरने के बहाने से रविवार को स्कूल बुलाया था।इस दौरान प्रधानाध्यापक ने उसके साथ छेड़खानी की।

पुलिस सूत्रों ने इस संबंध में दर्ज रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने छात्रा को फार्म भरने के बहाने से रविवार को स्कूल बुलाया था। छात्रा के मुताबिक इस दौरान प्रधानाध्यापक ने उसके साथ छेड़खानी की। लड़की ने बताया कि वह किसी तरह प्रधानाध्यापक के चंगुल से भागी और पुलिस तथा परिजनों को घटना की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि परिजन की तहरीर और छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जंतर-मंतर पर आज किसान संगठनों की महापंचायत, हाई अलर्ट पर दिल्ली