Publish Date: Sat, 11 Nov 2017 (13:28 IST)
Updated Date: Sat, 11 Nov 2017 (13:33 IST)
भोपाल। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भोपाल की छात्राओं ने संस्थान के डायरेक्टर एसएस सिंह पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छात्राएं दो दिनों से धरने पर बैठी हैं।
छात्राओं का आरोप है रसूख के दम पर सिंह पिछले कई सालों से संस्थान में जमे हुए हैं। उनका कहना है कि जो उनके खिलाफ आवाज उठाता है उसे फेल कर दिया जाता है। एक छात्रा ने सिंह पर तानाशाही और अभद्रता का भी आरोप लगाया है।
दो दिनों से प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने सिंह से इस्तीफा मांगा है साथ सरकार से उन्हें पद से हटाने की भी मांग की है।