Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर : बिहार विधानसभा के साथ होंगे मध्यप्रदेश के उपचुनाव: चुनाव आयोग

चुनाव की तारीखों की घोषणा सही समय पर : चुनाव आयोग

Advertiesment
Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश में विधानसभा की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तस्वीर अब करीब-करीब साफ हो गई है। चुनाव आयोग ने इस बात का एलान कर दिया है कि देश में विधानसभा और लोकसभा की सभी रिक्स सीटों पर उपचुनाव,बिहार विधानसभा के साथ ही कराएं जाएंगे।

आज दिल्ली में चुनाव आयोग की बैठक में इस बात का फैसला किया गया है कि देश भर में 64 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। ऐसे में इन सभी सीटों पर उपचुनाव बिहार विधानसभा के साथ होंगे। बिहार विधानसभा के आम चुनाव 29 नवंबर से पहले होने है।
 ALSO READ: कोरोना काल में मध्यप्रदेश के उपचुनाव में इलेक्शन कमीशन साउथ कोरिया के मॉडल को अपनाएं : पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त
ऐसे में चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा के साथ ही पूरे देश मे रिक्त हुई 64 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिव, मुख्य चुनाव अधिकारियों आदि की  रिपोर्ट और सुझाव पर विचार विर्मश किया गया तथा वहां होने वाली बारिश के अलावा कोविड-19 को भी ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया है। आयोग जल्द ही उचित समय पर पर बिहार विधानसभा और देश की अन्य राज्यों की 64 विधानसभा और एक लोकसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐप्स पर बैन से तिलमिलाया चीन, याद आए टैगोर, योग और दंगल




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi