Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीएम शिवराज का फर्जी वीडियो शेयर करने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR

Advertiesment
हमें फॉलो करें सीएम शिवराज का फर्जी वीडियो शेयर करने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 15 जून 2020 (10:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एडिट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने कूटरचित वीडियो को लेकर दिग्विजय सिंह समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद की है।  
 
दरअसल दिग्विजय सिंह ने रविवार दोपहर अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मदिरालय खोल दिए पर मंदिरों और पूजा स्थलों पर लॉकडाउन । वारे रे मामा “इतना पिलाओ के पड़े रहें,क्या कहनें।
 
दिग्विजय सिंह के ट्वीट किए गए इस फर्जी वीडियो पर देर रात भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। भाजपा का आरोप हैं कि दिग्विजय सिंह द्वारा कूटरचित वीडियो ट्वीटर पर डालकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि धूमिल करने की कोशिश की गयी। 
भाजपा ने क्राइम ब्रांच को जो शिकायत की हैं उसके मुताबिक दिग्विजय ने जिस वीडियो को ट्वीट किया है वह वीडियो 12 जनवरी 2020 को शिवराज सिंह चौहान के अधिकृत ट्वीटर एकाउंट पर डाला गया था, जिसमें शिवराज सिंह चौहान किसी पत्रकार के उत्तर दिए हुए दिख रहे है और उक्त वीडियो में तत्कालीन कमलनाथ सरकार की आबकारी नीति पर पत्रकार के पूछे गए सवाल पर टिप्पणी कर रहे थे।

भाजपा का आरोप हैं कि उक्त वीडियो को दिग्विजय सिंह द्धारा एडिट करके बदनियति पूर्ण सआशय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बदनाम करने की नियत से वीडियो को काट छांटकर मात्र 9 सेंकड का वीडियो डाला गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घाना के स्वास्थ्य मंत्री कोरोनावायरस के शिकार