Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी फिर कांग्रेस खेमे में!, मुख्यमंत्री कमलनाथ से की मुलाकात

Advertiesment
Kamal Nath government
भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर आधी रात को सियासी पारा अपने पूरे उफान पर है। कांग्रेस विधायक हरदीपसिंह डंग के इस्तीफे का पत्र वायरल होने के बाद तेजी से बदले घटनाक्रम में अब कांग्रेस ने बड़ा पलटवार किया है।
 
हरदीपसिंह डंग के इस्तीफे के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा खेमे के 2 विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल के पहुंचने की खबर है।
 
हरदीपसिंह डंग के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा पलटवार करते हुए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी को अपने खेमे में कर लिया है।
 
भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति से मिलने भी पहुंचे।
webdunia

मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की भी खबरें सामने आ रही हैं। नारायण त्रिपाठी के साथ कमलनाथ कैबिनेट के मंत्री हनी बघेल भी विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे।
 
एक अन्य भाजपा विधायक शरद कोल के भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचने और इस्तीफा देने की भी खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन नारायण त्रिपाठी और शरद कोल के इस्तीफे की और उनके कांग्रेस में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
 
हालांकि आवास से निकलने के बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वे केवल क्षेत्र के विकास की चर्चा के लिए मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। कोई इस्तीफा नहीं दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना वायरस का खौफ, सऊदी अरब ने उमरा तीर्थयात्रा पर लगाई रोक




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi