Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश ‌उपचुनाव के‌ लिए भाजपा ने सभी‌ 28 सीटों पर उम्मीदवारों ‌के‌ नामों का किया‌ एलान

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश ‌उपचुनाव के‌ लिए भाजपा ने सभी‌ 28 सीटों पर उम्मीदवारों ‌के‌ नामों का किया‌ एलान
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (22:22 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने ज्योतिरादित्य ‌सिंधिया‌ के साथ भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है।इसके साथ पार्टी ने उन चेहरों को भी‌ मौका दिया‌ है जो‌ बाद में कांग्रेस ‌छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।
 ‌
भाजपा ने एक साथ सभी 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा, सुमावली से एंदल सिंह कंसाना, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, दिमनी से गिरिराज दंडोतिया,अंबाह से कमलेश जाटव, मेहगांव से ओपी एस भदौरिया गोहद से रणवीर सिंह जाटव, ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल,डबरा से इमरती देवी, भांडेर से रक्षा संतराम सरोनिया,पोहरी से सुरेश धाकड़ को टिकट दिया है।
webdunia

इसके साथ सांवेर से तुलसी सिलावट,सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव,अशोकनगर से जसपाल सिंह जज्जी, सांची से प्रभुराम चौधरी, बमोरी‌ से‌‌ महेंद्र ‌सिंह सिसौदिया,‌ बड़ा मलेहरा से‌ प्रदुमन सिंह लोधी, ब्यावरा से नारायण सिंह पवार, आगर से मनोज ऊंटवाल, हाटपिपलिया से मनोज चौधरी, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग, नेपानगर से सुमित्रा देवी कास्डेकर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MI vs RR IPL 2020 Score : मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स मैच का ताजा हाल