Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वीडी शर्मा आज संभालेंगे मध्यप्रदेश भाजपा की कमान, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा

हमें फॉलो करें वीडी शर्मा आज संभालेंगे मध्यप्रदेश भाजपा की कमान, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (08:37 IST)
भोपाल। मध्य भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज प्रदेश कार्यालय दीनदयाल परिसर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश भाजपा की बागडोर संभालने से पहले विष्णुदत्त शर्मा ने ओरछा पहुंचकर राम राजा सरकार  के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि  खुजराहो से सांसद विष्णु दत् शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी है। 
webdunia
भाजपा का शक्ति प्रदर्शन – वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष का कामकाज संभालने पर भाजपा अपना शक्ति प्रदर्शन भी करने जा रही है। ग्वालियर से शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचने पर हबीबगंज स्टेशन पर वीडी शर्मा के भव्य स्वागत की तैयारी पार्टी कार्यकर्ताओं ने की है।

यहां से नवनियुक्त पार्टी अध्यक्ष भाजपा कार्यालय के सामने स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद बोर्ड आफिस चौराहा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 6 नम्बर होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर पहुचेंगे। भाजपा अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरे रास्ते को पार्टी के झंडों और बैनर पोस्टरों से सजाया गया है। 
webdunia
मंच पर भी एकजुटता का प्रदर्शन - पदभार ग्रहण समारोह में वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांस प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, थावरचन्द्र गेहलोत, प्रहलाद पटेल,  फग्गनसिंह कुलस्ते, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और  कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काशी महाकाल एक्सप्रेस में भगवान शिव की रिजर्व सीट पर संग्राम