Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराणा प्रताप जयंती 22 मई को मध्यप्रदेश में रहेगी छुट्‍टी

हमें फॉलो करें Maharana Pratap
, शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (19:37 IST)
भोपाल। महाराणा प्रताप जयंती पर 22 मई मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश रहेगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि 2022 में इसे ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। 
 
सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 22 मई को अब सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 5 अप्रैल 2023 को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह अवकाश संपूर्ण मध्यप्रदेश में लागू रहेगा। 
 
उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी 2023 को सीएम हाउस में क्षत्रिय समागम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप जयंती पर छुट्‍टी घोषित करने की घोषणा की थी। हालांकि 19 दिसंबर 2022 को जारी अधिसूचना में 22 मई को ऐच्छिक अवकाश घोषित ‍किया गया था, लेकिन अब नई अधिसूचना के साथ इसे सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकतंत्र नहीं परिवारवाद खतरे में हैं, शाह का राहुल गांधी पर कटाक्ष