Publish Date: Wed, 01 Sep 2021 (22:22 IST)
Updated Date: Wed, 01 Sep 2021 (22:24 IST)
मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में बुधवार देर शाम भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां के बिनैका हाईवे तिराहे पर एक ट्राला ने खड़े ऑटो के टक्कर मार दी। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 4 लोगों की मौत होने की खबर है।
घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।