Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का निधन
, गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 (09:20 IST)
धार (मध्यप्रदेश)। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुंदेला लंबे समय से बीमार थे।


उन्होंने बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। बुंदेला 1985 से 1990 तक धार विधानसभा सीट से विधायक रहे।

वे तत्कालीन अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल के नेतृत्व वाली सरकार में संसदीय सचिव भी रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुंदेला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना, देश की छवि खराब करने का आरोप, मामला दर्ज...