Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सड़क दुर्घटना में अग्निबाण के वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र बापना का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahendra Bapna
, सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (22:06 IST)
इंदौर। तीन दशक से ज्यादा समय तक दिन-रात इंदौर की हर नब्ज पर हाथ रखने वाले दैनिक सांध्य समाचार पत्र 'अग्निबाण' के वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र बापना का सोमवार को पीपल्याहाना चौराहे पर शाम 7 से 8 बजे के बीच हुई सड़क दुर्घटना में दु:खद निधन हो गया। वे अपनी एक्टिवा गाड़ी पर सवार थे।
 
श्री नाकोडा भैरवजी के परम भक्त महेन्द्र बापना अपनी जुझारू और बेबाक लेखनी के कारण शहर की अखबार बिरादरी में हमेशा चर्चा में रहते थे। उन्होंने अपने अखबार को ऊंचाइयों पर ले जाने में काफी मेहनत की। 
 
बापना बाल अवस्था में साइकल पर अखबार बांटा करते थे। बाद में वे 'अपनी दुनिया' अखबार से जुड़े और फिर सांध्य समाचार पत्र 'अग्निबाण' से। देर शाम जैसे ही इंदौर में उनके निधन का समाचार फैला, पत्रकार जगत शोक में डूब गया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अब वे हमारे बीच नहीं रहे। उनकी अंतिम यात्रा 12 फरवरी को प्रात: 11 बजे उनके निज निवास 18, समृद्धि पार्क (स्कीम नंबर 140) गेट नंबर 1 से निकलकर रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्भनिरोधक गोलियां लेने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान! भावनाशून्य होने का खतरा...