Publish Date: Thu, 29 Jul 2021 (12:04 IST)
Updated Date: Thu, 29 Jul 2021 (13:11 IST)
मुख्य बिन्दु-
-
मप्र 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित
-
शिक्षामंत्री इंदरसिंह ने परमार ने की घोषणा
-
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध
भोपाल। मध्यप्रदेश 12वीं बोर्ड (MP board MPBSE 12th result 2021) का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया गया। चूंकि कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के चलते इस बार परीक्षा नहीं हो पाई थी। इसलिए 10वीं क्लास के अंकों के आधार पर ही 12वीं का रिजल्ट तैयार किया गया है।
परीक्षा परिणाम की घोषणा स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने की। इस साल कुल 6 लाख 60 हजार 682 स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
परीक्षा परिणाम मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE ) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं। 10वीं बोर्ड के नतीजे पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।
webdunia
Publish Date: Thu, 29 Jul 2021 (12:04 IST)
Updated Date: Thu, 29 Jul 2021 (13:11 IST)