Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मां से थे अवैध संबंध, ट्यूटर ने ली आठ साल के बच्चे की जान

हमें फॉलो करें मां से थे अवैध संबंध, ट्यूटर ने ली आठ साल के बच्चे की जान
भोपाल , मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (14:40 IST)
भोपाल। पुलिस ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले आठ वर्षीय बालक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में बच्चे के 19 वर्षीय ट्यूटर को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने बताया कि बच्चे के घर में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान आरोपी युवक के बच्चे की 30 वर्षीय मां से अवैध संबंध हो गए थे।
 
बैरागढ़ पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर अरजरिया ने आज बताया कि राजेन्द्र नगर के रहने वाले भरत उर्फ कार्तिक महावर (8) के अपहरण और हत्या के आरोप में पड़ोस में रहने वाले और बच्चे के घर में उसे ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक विशाल रूपाणी को पकड़ा गया है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के छह घंटे के अंदर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302, 364 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी विशाल लगभग छह महीने से बच्चे के घर पर ही उसे ट्यूशन पढ़ाता था। इस दौरान बच्चे की मां से उसका कथित तौर पर अवैध संबंध हो गया। इस कारण दोनों परिवारों के बीच विवाद पैदा हो गया। विशाल ने रंजिशन सोमवार को दोपहर भरत का स्कूल से अपहरण कर लिया और जूते के फीते से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
 
इसके बाद आरोपी ने बच्चे की लाश एक बोरे में भरकर शहर के बाहरी इलाके मुबारकपुर टोल टैक्स नाके के पास सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया।
 
अरजरिया ने बताया कि सोमवार दोपहर स्कूल से घर नहीं पहुंचने पर बच्चे के परिजन ने विशाल पर संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने विशाल को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वियाग्रा का ओवरडोज, हवाई अड्‍डे पर हुआ निर्वस्त्र (वीडियो)