Publish Date: Thu, 16 Feb 2023 (15:49 IST)
Updated Date: Fri, 17 Feb 2023 (15:57 IST)
इंदौर। शहर की सबसे बड़ी और पॉश कॉलोनी नरीमन पॉइंट रहवासी रखरखाव सहकारी सोसाइटी के चुनाव संपन्न होने के बाद महिला प्रत्याशी सरिता संतोष द्विवेदी का निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया। वहीं, अन्य सहकारी सोसाइटियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधि के लिए अनिरुद्ध केशव जोशी का नाम निर्विरोध चयन किया गया।
उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में महेंद्र रामदयाल सिंह खींची एवं दीपक जगदीश वोहरा विजयी हुए। जबकि संचालक मंडल में अंजना सक्सेना, कमलेश शर्मा, शिवल तिवारी, मनोज वर्गीस, आशीष सिंह परिहार, मनीष भार्गव, दीपेंद्र रावत को स्थान मिला। उल्लेखनीय है कि 668 फ्लैट की सोसाइटी में करीब दो हजार लोग निवास करते हैं। नए संचालक मंडल को क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी और मिलजुलकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।