Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का ऐलान, 50 उपाध्यक्ष और 150 महासचिव बनाए गए

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का ऐलान, 50 उपाध्यक्ष और 150 महासचिव बनाए गए
, रविवार, 22 जनवरी 2023 (22:00 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी 2023 में 50 उपाध्यक्ष, 150 महासचिव और 64 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। कई जिलों में शहरों के अध्यक्ष बदले गए हैं। 
 
मध्यप्रदेश में कुल 52 जिले हैं परंतु कांग्रेस पार्टी में शहर और ग्रामीण के जिला अध्यक्षों की अलग-अलग नियुक्ति की जाती है। कार्यकारिणी में सभी गुटों को साधने की कोशिश की गई।
webdunia

इंदौर में अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणक अग्रवाल की पीसीसी में वापसी हुई है। माणक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 



Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या कम होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने तेल कंपनियों से की अपील, साधा राज्य सरकारों पर निशाना