Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती में फिजिकल टेस्ट के होंगे 50 फीसदी अंक, विधानसभा में सीएम शिवराज का बड़ा एलान

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में 6 हजार पदों पर चल रही भर्ती प्रकिया

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती में फिजिकल टेस्ट के होंगे 50 फीसदी अंक, विधानसभा में सीएम शिवराज का बड़ा एलान
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 14 मार्च 2022 (15:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विधानसभा में बड़ा एलान किया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में पुलिस आरक्षक की भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी अंक फिजिकल परीक्षा के होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यह फैसला ग्रामीण इलाकों के साधारण परिवार से आने वाले प्रतिभागियों को पुलिस सेवा में ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके इसके लिए किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती में फिजिकल परीक्षा पूरी परदर्शिता के साथ की जाएगी और इसके लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। सरकार के इस फैसले का उद्धेश्य ग्रामीण इलाकों के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देना है। मुख्यमंत्री के इस एलान के बाद  मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में 50 अंक फिजिकल परीक्षा के होंगे।

गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश मे 6 हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जा रही है। फिजिकल परीक्षा के नंबर बढ़ान को लेकर प्रतिभागी लंबे समय से मांग कर रहे थे जिसके बाद आज यह बड़ा फैसला किया गया। जिसके बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में जीत के जश्न में BJP नेता की मौत, 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड