Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोहन सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- MP दुनिया के 10 सबसे आकर्षक ‘टूरिस्ट डेस्टीनेशन’ में से एक

Advertiesment
हमें फॉलो करें मोहन सरकार के 1  वर्ष पूरा होने पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- MP दुनिया के 10 सबसे आकर्षक ‘टूरिस्ट डेस्टीनेशन’ में से एक
खजुराहो , बुधवार, 25 दिसंबर 2024 (19:29 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मोदी ने यहां केन बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और अनेक केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे।

मोदी ने अपने लगभग 35 मिनट के संबोधन की शुरूआत में कहा कि मध्यप्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा हुआ है। मध्यप्रदेश के लोगों को और भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई देता हूं। एक वर्ष में मध्यप्रदेश में विकास को नई गति मिली है। यहां हजारों करोड़ रुपयों की विकास योजनाओं की शुरुआत हुई है। केन बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास भी हुआ।
ALSO READ: आंबेडकर विवाद के बीच NDA की बैठक, जानिए किस मुद्दे को लेकर दलों के बीच मंथन
मध्यप्रदेश का पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट ओंकारेश्वर में शुरू हुआ है। इसके लिए भी मध्यप्रदेश के लोगों को ढेर सारी बधाई।” प्रधानमंत्री ने अपने खजुराहो दौरे के संदर्भ में कहा कि वह यहां पर आकर पर्यटन की बात नहीं करें, ऐसा संभव ही नहीं है। उन्होंने अमेरिका के एक अखबार में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, “मध्यप्रदेश को दुनिया के दस सबसे आकर्षक ‘टूरिस्ट डेस्टीनेशन’ में से एक बताया गया है।
webdunia

केंद्र सरकार पर्यटन के क्षेत्र में विकास के प्रयास कर रही है। देश-विदेश के पर्यटकों के लिए योजनाएं बनायी जा रही हैं। मध्यप्रदेश में अनेक मंदिर है। टाइगर स्टेट है। खजुराहो में ‘जी 20’ की बैठक हुई थी। इस राज्य को सैकड़ों करोड़ रुपए दिए गए हैं ईको टूरिज्म के विकास के लिए।” 

मोदी ने कहा कि इस राज्य में हेरिटेज टूरिज्म है। वाइल्ड लाइफ टूरिज्म है। देश विदेश के लाखों पर्यटक आते हैं। इसका फायदा सभी को मिलता है। आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस राज्य में दो दशकों के दौरान बेहतर कार्य हुए हैं। आने वाले समय में मध्यप्रदेश देश के श्रेष्ठ बेहतर एकानॉमी वाले राज्यों में से एक होगा। ‘डबल इंजन’ की सरकार काम करती रहेगी। इसके पहले समारोह को मुख्यमंत्री डॉ यादव और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। इनपुट एजेसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंबेडकर विवाद के बीच NDA की बैठक, जानिए किस मुद्दे को लेकर दलों के बीच मंथन