Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर से पुष्यमित्र भार्गव होंगे भाजपा के महापौर उम्मीदवार

Advertiesment
हमें फॉलो करें इंदौर से पुष्यमित्र भार्गव होंगे भाजपा के महापौर उम्मीदवार

विकास सिंह

, मंगलवार, 14 जून 2022 (22:40 IST)
भोपाल। पुष्यमित्र भार्गव इंदौर से भाजपा उम्मीदवार होंगे। इंदौर महापौर उम्मीदवार को लेकर मचा घमासान अब राजधानी भोपाल पहुंच गया है। पुष्यमित्र भार्गव के नाम का ऐलान करने से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने इंदौर से सभी बड़े नेताओं के साथ बैठक की। कल सुबह अतिरिक्त महाधिवक्ता के शासकीय पद से त्यागपत्र देने के बाद भाजपा पुष्यमित्र भार्गव को इंदौर से अपना अधिकृत महापौर प्रत्याशी घोषित करेगी।

बैठक में इंदौर सांसद शंकर लालवानी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौड़, सुर्दशन गुप्ता, इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के साथ-साथ मधु वर्मा भी शामिल थे।
webdunia
एक साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे इंदौर के दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन मंत्री हितानंद ने बंद कमरे में बैठक की जिसके बाद पुष्यमित्र भार्गव के नाम पर आम सहमति बताई।
इंदौर में महापौर उम्मीदवार को लेकर भाजपा के अंदर किस कदर खींचतान रही, इसका नजारा प्रदेश भाजपा दफ्तर में दिखाई दिया। इंदौर के भाजपा नेता जो पार्टी दफ्तर शाम 4 बजे पहुंचे थे वे देर रात तक वहीं डटे रहे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ‌वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधरराव के साथ‌ पहली दौर की  बैठक के बाद‌ जब कोई नतीजा नहीं निकला तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी दफ्तर पहुंचे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इंतजार इंदौर भाजपा के नेता दरवाजे पर खड़े होकर कर रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री सीधे प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के साथ‌ बंद कमरे में बैठ गए। डेढ़ घंटे की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सीधे इंदौर के नेताओं को बुलाया और अपना फैसला सुनाया।
इंदौर में कांग्रेस की ओर से अपने विधायक संजय शुक्ला को मैदान में उतारने के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई थीं। भाजपा पर जातीय समीकरण साधने के साथ किसी ऐसे चेहरे को मैदान में उतारने का दबाव था, जो कांग्रेस उम्मीदवार के चेहरो के चुनौती दे सके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी 18 जून को गुजरात में करेंगे 'मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना' का शुभारंभ