Publish Date: Wed, 23 May 2018 (18:29 IST)
Updated Date: Wed, 23 May 2018 (18:38 IST)
आज शाम 6:15 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड परिणामों के अलावा आरबीएसई परिणाम , बीएसईआर परिणाम 2018, राजस्थान 12वीं विज्ञान परिणाम 2018, राजस्थान 12वीं वाणिज्य परिणाम 2018 भी घोषित कर दिए गए है।
हालांकि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अभी तक कला संकाय के नतीजे घोषित करने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक आरबीएसई 10वीं बोर्ड और 8वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों का ऐलान अगले महीने जून में किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड ऑफ माध्यमिक शिक्षा आरबीएसई आरबीएसई 12वीं वाणिज्य परिणाम 2018, आरबीएसई 12वीं वाणिज्य परिणाम 2018, आरबीएसई 12वीं परिणाम 2018 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित कर दिए गए।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आरबीएसई ने 8 मार्च से 2 अप्रैल तक राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा परीक्षा 2018 का आयोजन किया था। घोषित परिणामों को अन्य वेबसाइट पर भी जाकर देखा जा सकता है
examresults.net/rajasthan, indiaresults.in