Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नए विवाद में फंसीं सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, दिग्गी ने ट्वीट कर साधा निशाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें नए विवाद में फंसीं सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, दिग्गी ने ट्वीट कर साधा निशाना

विकास सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के सिवनी में कथित गोरक्षकों के गोमांस तस्करी के संदेह में तीन लोगों की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई करने के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। मामले के मुख्य आरोपी शुभम बघेल के भोपाल से भाजपा सांसद चुनी गईं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ एक फोटो वायरल होने के बाद अब उस पूरे मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मामले में दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर साध्‍वी पर निशाना साधा है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से चुनाव हारने वाले दिग्विजय ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और शुभम बघेल के फोटो वाले एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि एक ही पंख के पक्षी एक साथ झुंड में, इसमें कोई आश्चर्य नहीं। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद एक बार फिर सियासत गर्मा गई है।

भोपाल सांसद चुनी गईं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जो पहले ही अपने बयानों के चलते विवादों में हैं, अब इस फोटो के सामने आने के बाद मुश्किलों में फंस सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही गोडसे पर दिए बयान के चलते साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कभी मन से माफ नहीं करने की बात कही है तो पिछले दिनों संसद से सेंट्रल में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्रधानमंत्री के तरफ से नजरअंदाज करने का मामला भी सियासी गलियारों में खूब चर्चा का विषय बना।

कौन है शुभम बघेल : सिवनी में गोमांस तस्करी के शक में तीन लोगों की खंभे से बांधकर पीटने वाले वायरल हुए वीडियो के आरोपियों में शुभम बघेल मुख्य आरोपी है। खुद को श्रीराम सेना का जिला अध्यक्ष बताने वाले शुभम बघेल पहले भी कई मामलों में आरोपी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुभम बघेल बजरंग दल से भी जुड़ा रहा है और घटना के बाद खुद ही उसने सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो पोस्ट किया था।

वहीं भोपाल से साध्वी प्रज्ञा की जीत पर शुभम ने उनके साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि वो संसद भी जय भवानी, जय सियाराम से गूंज उठेगी जब प्रज्ञा दीदी वहां कदम रखेंगी। वहीं गोमांस तस्करी के कथित मामले में पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद शुभम बघेल को पुलिस ने उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : प्रचंड जीत के बाद वाराणसी में मोदी