Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी ने किया हर-हर महादेव का उद्‍घोष, और क्या बोले मोदी जानिए

हमें फॉलो करें मोदी ने किया हर-हर महादेव का उद्‍घोष, और क्या बोले मोदी जानिए
, सोमवार, 27 मई 2019 (13:28 IST)
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में भारी जीत के बाद नरेन्द्र मोदी दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। वह पीएम पद की शपथ लेने से पहले सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि....

-कार्यकर्ताओं के सामने नतमस्तक हुए नरेन्द्र मोदी। हाथ जोड़कर काशी और यूपी के कार्यकर्ताओं को नमन किया। 
-जो भी सरकारी है, वह देश के नागरिकों का है। 
-भाजपा के रग-रग में लोकतंत्र है। 
-पान की पीक थूकने वालों और ट्रेन-बसों की सीटें फाड़ने वालों पर नरेन्द्र मोदी की चुटकी। 
-राजनीति में अब भी छुआछूत है। आज भी भाजपा को अछूत समझा जाता है। 
-राजनीतिक छुआछूत को दूर करें। 
-बीजेपी ईमानदारी से लोकतंत्र चलाती है। 
-हमारे भीतर कुछ कमियां हैं, लेकिन इरादे नेक हैं। 
-राजनीतिक पंडित 20वीं के हुए, 21वीं सदी के लायक नहीं हैं। 
-हमने वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास के लिए काम किया। 
-यदि हम वोट बैंक की राजनीति पर चलते तो शायद उसी में ढल जाते। 
-काशी में भाषण की शुरुआत में मोदी ने किया हर-हर महादेव का उद्‍घोष, और क्या बोले मोदी जानिए
-पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं राजनीतिक पंडित।
-गुणा-भाग के आगे कैमिस्ट्री भी होती है।
-राजनीतिक पंडितों के पास सोच नहीं होत। 
-सरकार और संगठन की सिनर्जी जरूरी। 
-भाजपा की जीत कार्य और कार्यकर्ता का करिश्मा है। 
-कार्यकर्ता ने विश्वास दिलाया कि अभी तो शुरुआत है। 
 
-कार्यकर्ताओं ने चुनाव को जीत-हार से नहीं तौला। 
-कार्यकर्ता तीखी गर्मी के बीच भी हर घर और हर गली में गए। 
-काशी के बेटियों की स्कूटी यात्रा की पूरी दुनिया में चर्चा रही।
-यूपी स्वस्थ लोकतंत्र की नींव मजबूत कर रही है।
-काशी में हर घर के नरेन्द्र मोदी चुनाव लड़ रहे थे। 
-काशी की हर गली के नरेन्द्र मोदी चुनाव लड़ रहे थे।
-काशी के कार्यकर्ता ही नरेन्द्र मोदी बन गए। ये पूरा चुनाव कार्यकर्ताओं ने लड़ा।
-काशी को लेकर मैं निश्चिंत था। निश्चिंतता की वजह यहां के कार्यकर्ताओं की मेहनत थी। 
-काशी ने आने से किया था, इसलिए केदारनाथ गया था। 
-काशी ने स्नेह और शक्ति दी है। 
-काशी का मिजाज देश देख रहा है। 
-मेरे लिए आपका आदेश सिर-आंखों पर रहा है। 
-पार्टी कार्यकर्ताओं के आदेश का पालयन करता हूं।
-देश ने मुझे भले ही प्रधानंमत्री बनाया है, लेकिन आप सब के लिए मैं एक कार्यकर्ता ही हूं। 
-पिछले 5 साल में काशी के लिए 32 हजार करोड़ की योजनाएं। 5 साल में काशी बहुत बदल गई है। 
-यूपी में जात-पांच की राजनीति खत्म हुई। यूपी में विकास के बल पर चुनाव जीते हैं। 
-घोषणा पत्र में यूपी के विकास पर जोर था। 
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी का भरोसा काशी की जनता पर था और आपने उसे सिद्ध कर दिया। -मोदी जी देश के ऐसे पहले मुख्‍यमंत्री थे, जिन्होंने मुख्‍यमंत्री बनने से पहले पंचायत प्रधान का भी चुनाव नहीं लड़ा था। 
-दुनिया ने माना कि भारत के सबसे सफल मुख्‍यमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। 
-हम सब भाग्यशाली हैं मोदी जी जैसा सांसद काशी के कार्यकर्ताओं को मिला। 
- इसके बाद पं दीनदयाल हस्तकला संकुल में नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 
- मोदी ने मंदिर में बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। 
- काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मोदी, लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद
-काशीवासियों ने नरेन्द्र मोदी का फूलों की वर्षा कर नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। 
webdunia
-मोदी बाबा विश्वनाथ के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। 
- कड़ी सुरक्षा के बीच गुजर रहे काफिले में मोदी की झलक पाने के लिए लोग सड़कों के दोनों ओर और छतों पर भी खड़े नजर आए और कारवें पर फूलों की बारिश की। इसके अलावा कलाकारों ने मोदी के स्वागत के सड़कों पर नृत्य किया।
- सुबह लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मोदी हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आये, जहां से वह सड़क मार्ग के जरिये निकले। इस दौरान उनका काफिला शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा।
- बाबतपुर एयरपोर्ट पर यूपी के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने किया पीएम मोदी का स्वागत।
webdunia
- मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपनी ‘आभार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे।
- विधिविधान से पूजन कर वह बड़ालालपुर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल जाएंगे, जहां उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका आभार व्यक्त करेंगे।
- इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के कई मंत्री समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
- मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करीब तीन घंटे रहेंगे। इस दौरान पुलिस लाइन से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक की सड़क यात्रा के दौरान उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
- वाराणसी में होगा मोदी का शाही स्वागत। रंग बिरंगी वेशभुषा में कई स्थानों पर लोग कर रहे हैं मोदी का इंतजार 
 
 
webdunia

- दूसरी बार भारी मतों से वाराणसी से जीत का कीर्तिमान स्थापित करने के बाद यहां की जनता का आभार व्यक्त करने आ रहे श्री मोदी का फूलों की बारिश कर जगह- जगह स्वागत की तैयारी की गई हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को विशेष तरीके सजाया गया हैं।
- मोदी के कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। उनके दौरे के मद्देनजर सड़क से यात्रा के दौरान पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे से अपराह्न करीब दो बजे के दौरान अलग-अलग समय पर आंशिक रुप से यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।
- मोदी का रोडशो का कार्यक्रम नहीं है, लेकिन उनके स्वागत की तैयारियों एवं लोगों के उत्साह से लगता है कि उनकी सड़क मार्ग की यात्रा काफी धीमी रफ्तार वाली हो सकती है।
- उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया। वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था के कड़े इंतेजाम किए गए हैं।
- उल्लेखनीय है कि लोकसभा 2019 चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट पर 4.79 लाख वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। वह रविवार को गुजरात पहुंचे और मां से आशीर्वाद लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया पर फैली जयसूर्या की मौत की खबर, अश्विन भी हैरान