Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

थाने में घुसकर पुलिसकर्मी को मारी गोली, सतना में हड़कंप

Advertiesment
हमें फॉलो करें jaitwara police station

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (11:54 IST)
Satna news in hindi : मध्यप्रदेश के सतना जिले के जैतवारा पुलिस थाना परिसर में एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिसकर्मी की हालत स्थिर है। इस घटना से सतना में हड़कंप मच गया। इस घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
 
पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, पुलिस के साथ लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
 
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पुलिस थाने की बैरक में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने शोर सुना और बाहर निकल आए। उसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। पुलिसकर्मी के कंधे के पास गोली लगी है और हमलावर मौके से भाग गया।
 
सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान आरक्षक की हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहलगाम हमले के बाद सरकार का बड़ा फैसला, कश्मीर में 48 पर्यटक स्थल बंद