Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP : सिहोर में 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, रेस्क्यू जारी

हमें फॉलो करें MP : सिहोर में 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, रेस्क्यू जारी
, मंगलवार, 6 जून 2023 (18:43 IST)
सीहोर। जिले के एक गांव में मंगलवार को ढाई साल की एक बच्ची 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई। प्रशासन बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटा है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची 20 फुट की गहराई पर फंसी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना आज दोपहर मुंगावली गांव की है और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से बचाव अभियान जारी है।
 
सीहोर जिले के रहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियों को बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालना सुनिश्चित करने को कहा है।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क में हैं। घटना के संबंध में विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Samsung Galaxy F54 5G : Samsung ने लॉन्च किया 108MP कैमरे वाला 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और जबरदस्त फीचर्स