Publish Date: Thu, 31 May 2018 (09:32 IST)
Updated Date: Thu, 31 May 2018 (09:37 IST)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में जल आपूर्ति करने वाली एक निजी कंपनी ने नगर पालिका को चेतावनी दी है कि यदि उनका बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो जल आपूर्ति की सेवा बंद कर दी जाएगी।
सिंधु जल आवर्धन योजना का कार्य देख रही निजी कंपनी के महाप्रबंधक महेश मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका से करीब चार करोड़ रुपए लेना है। अभी दो करोड़ 50 लाख रुपए का बिल दिया गया है। नगर पालिका ने आज यह भुगतान नहीं किया तो जलापूर्ति करना संभव नहीं होगा।
वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोविंद भार्गव का कहना है कि इस मामले में कार्यवाही चल रही और जल आपूर्ति रुकने नहीं दी जाएगी। शिवपुरी की सिंधु जल आवर्धन योजना से शहर में जल की आपूर्ति की जाती है और शहर की अधिकांश आबादी पानी के लिए इसी पर निर्भर है। (वार्ता)